दिल्ली का अगला CM कौन होगा ? प्रवेश वर्मा के अलावा ये 5 नेता हैं सबसे बड़े दावेदार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता हासिल की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जहां भाजपा को 70 में से 48 सीटें मिली हैं, वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के खाते में 22 सीटें ही आई हैं। ऐसे में इस ऐतिहासिक जीत और 27 साल के लंबे सूखे के अंत के बाद भाजपा आलाकमान ने मुख्यमंत्री पद के लिए नाम चुनने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सूत्रों ने कहा कि भाजपा संभावित नामों पर चर्चा के लिए जल्द ही एक औपचारिक बैठक बुलाएगी।
