खबरेंराजनीति

Ramlila Maidan: कभी केजरीवाल के उत्थान का था प्रतीक, अब BJP के शासन का बनेगा गवाह

दिल्ली में जल्द ही नई सरकार का गठन होगा। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी 19 फरवरी को सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इसके बाद 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी। यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होगा।

रामलीला मैदान नई दिल्ली का एक विशाल मैदान है, जिसमें परम्परागत रूप से रामलीला का आयोजन होता रहा है। यह मैदान धार्मिक त्योहारों, प्रमुख राजनैतिक रैलियों/बैठकों और मनोरंजन के कार्यक्रमों के लिए भी उपयोग में लाया जाता है। यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और दिल्ली गेट के पास स्थित है। यहां पर भारी संख्या में लोग आते हैं। इसकी क्षमता 1 लाख तक है।

केजरीवाल ने भी इसी मैदान पर ली थी शपथ

यही वह रामलीला मैदान है, जिसने रातोंरात केजरीवाल को दिल्ली ही नहीं देश और दुनिया भर में एक पहचान दी। अन्ना आंदोलन के दौरान उन्होंने यहीं से सुर्खियां बटोरीं थी। उनके लिए यह सुखद संयोग है इसी रामलीला मैदान में वे तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नए युग की शुरुआत की थी। इससे पहले उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनलोकपाल कानून की मांग को लेकर इसी मैदान पर कई दिनों तक अनशन की थी। पूरी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों से लोग उनके समर्थन में यहां पहुंचे थे।

केजरीवाल दूसरे सीएम, जिनका शपथ ग्रहण राजभवन में नहीं हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *