GeneralLatestझारखण्डबड़ी खबरेंराजनीति

जोहर…………….दिसोम गुरु शिबू सोरेन शत-शत नमन

देश के दिग्गज नेता शिबू सोरेन का निधन

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के दिग्गज नेता शिबू सोरेन का निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनकी मौत की ,जानकारी को लेकर झारखण्ड के सीएम और उनके बेटे हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया और लिखा कि- आज मैं शून्य हो गया.

 धनबाद जिला अंतेर्गत  टुंडी गावों से  दसोम गुरु ने संघर्ष शुरू किया । महाजनी की लराई , राज्य मे अदिवासी के हित की लाराई , अलग राज्य का संघर्ष किया और 83 वर्ष की आयु मे हम सबों के बीच से चले गए।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक

 शिबू सोरेन का राजनीतिक सफर शानदार रहा. वह 3 बार राज्य के मुख्यमंत्री बने, जबकि कई बार वह लोकसभा सांसद भी रहे. केंद्र में 3 बार कोयला मंत्री भी बने. अभी वह राज्यसभा के सांसद थे. उनके बेटे हेमंत सोरेन अभी झारखंड में मुख्यमंत्री हैं.शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और प्रमुख नेता थे. जिन्हें दिशोम गुरु के नाम से भी जाना जाता था. शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को झारखंड के रामगढ़ जिले (तत्कालीन बिहार के हजारीबाग जिले) के नेमरा गांव में हुआ था. वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके थे. ये तीन बार (2005, 2008, और 2009) सीएम के पद पर कार्यरत थे. हालांकि, वे कभी भी अपना सीएम कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे.पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 04/07/25 को सुबह 8:48 पर निधन हो गया. वह गंगाराम अस्पताल में Nephrology डिपार्टमेंट में एडमिट थे. उन्हें किडनी से संबंधित समस्या थी. इसके अलावा शरीर में और भी कुछ परेशानी भी थी. वह 81 साल के थे. झारखंड में 4 अगस्त से 6 अगस्त तक 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. 4 और 5 अगस्त को 2 दिनों तक झारखंड के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *